श्रीनगर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 1 की मौत, कई घायल

ऐसा बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले सेना के वाहन को निशाना बनाया, फिर होटल के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस हमले में सेना के जवानों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह हमला शाम 5 बजे के लगभग हुआ। आपको बता दें कि सेना का काफिला श्रीनगर-बारामुला रोड से गुजर रहा था। आतंकियों ने होटल सिल्वर स्टार के गेट के पास इस काफिले को निशाना बनाकर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।
लगातार शुरू हुई गोलीबारी से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। इस आतंकी हमले में एक होटल कर्मचारी फारूक अहमद की मौत हो गई। अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह हमला होटल के अंदर से था या बाहर से। हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है। ऐसी आशंका थी कि आतंकी होटल सिल्वर स्टार में छिपे हुए हैं, इसलिए होटल की तलाशी शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications