भूकंप के झटके से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में दहशत

साह ने कहा कि मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भूकंप का केंद्र था तथा रियेक्टर स्कूल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है। बिलासपुर के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, लेकिन इससे अभी तक किसी भी तरह की जन, धन के हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है, और वह घबराकर बाहर निकल आए।
मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप संबंधी अन्य सूचनाओं को हक्ट्ठा किया जा रहा है। भूकंप का केंद्र जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर था। बरगी हिल्स के एक वैज्ञानिक ने बताया कि कुछ इलाकों में गुरूवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। अधिकारिक रूप से अभी तक किसी भी तरह की हानि होने की सूचना नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications