कांग्रेसी दामाद के बाद बेटे राहुल पर भी भ्रष्टाचार के आरोप

जिनके मुताबिक राहुल गांधी ने हरियाणा के पलवल में कलेक्टर रेट से कम दाम में जमीन खरीदी है और स्टैंप ड्यूटी की भी चोरी की है। चौटाला की माने तो राहुल गांधी ने मार्च 2008 में हरियाणा के पलवल के हसनपुर में साढ़े छह एकड़ ज़मीन खरीदी थी जिसकी रजिस्ट्री मात्र डेढ़ लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हुई है जबकि उस वक्त वहां कलेक्टर रेट 8 लाख रुपये एकड़ था और बाजार में उस जमीन की कीमत 35 लाख रुपये एकड़ थी।
जिसपर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की ओर से कहा गया है कि चौटाला झूठ बोल रहे हैं उन्होंने कलेक्टर रेट से करीब तीन गुना दाम चुकाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि साल 2009 में राहुल गांधी के हलफनामे में इस जमीन का जिक्र है इसलिए चौटाला तथ्यहीन बात कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications