कांग्रेस और एनसीपी नेताओं को चप्‍पल से मारो: आदित्‍य ठाकरे

Aditya Thackeray
मुंबई। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के पोते और उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्‍य ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि औरंगाबाद को संभाजीनगर न कहने पर उन्‍हें चप्‍पल से मारना चाहिए। एक सभा को संबोधित करते हुए आदित्‍य ठाकरे ने कहा कि आप इसे औरंगाबाद कैसे कह सकते हैं, जबकि इसका नाम मुगल शासक औरंगजेब के नाम पर है जिसने देश में हिंदुओं के हजारों मंदिरों को तोड़ा। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हम औरंगजेब से लोहा लेने वाले संभाजी के नाम से इसे संभाजीनगर बुलाएंगे।

आदित्‍य ठाकरे ने कहा कि यदि कोई कांग्रेस या एनसीपी का नेता इसे औरंगाबाद कहे तो उनकी चप्‍पलों से पिटाई कर देना। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार चार हजार से ज्‍यादा युवा कार्यकर्ताओं ने आदित्‍य ठाकरे के इस समारोह में हिस्‍सा लिया था। जानकारों की मानें तो आदित्‍य के भाषण में काफी तीखापन आ रहा है और लोग अब आदित्‍य की तुलना दादा बाल ठाकरे और चाचा राज ठाकरे से करने लगे हैं। आदित्य ठाकरे ने अपने भाषण शैली से कई बार बाल ठाकरे की याद दिला दी। उन्होंने दावा किया कि 2014 में पार्टी का स्थापना दिवस मंत्रालय के बाहर मनाया जाएगा और सरकार शिवसेना की होगी।

मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पहले ही बढ़े हुए डीजल के दामों के खिलाफ निकाली गयी रैली में आदित्य ठाकरे ने अपने उग्र तेवर दिखा दिये थे। 22 साल के आदित्य ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस को सुनायी देना और दिखायी देना बिल्कुल बंद हो गया है वो भूल गयी है कि कान के नीचे जब थप्पड़ पड़ता है तो उसकी आवाज कैसे होती है? लगता है किसी दिन ट्रेलर देना होगा। आदित्य ठाकरे ने पूरा भाषण मराठी में दिया। इससे पहले शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने भी डीजल प्राइस को लेकर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह पर तीखा वार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+