केजरीवाल के गडकरीवार पर कांग्रेस की चुटकी

उसे सही रूप से अरविंद केजरीवाल के हर आरोप का जवाब देना होगा। लोगों के लिए हल्ला मचाने से कुछ होने वाला नहीं है। ये भाजपा का दोहरा चरित्र है जो सबके सामने आ चुका है। वो ही केजरीवाल जब कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं तो भाजपा कहती है कि सौ प्रतिशत सही है और जब आरोप उस लगाते है तो भाजपा कहती है कि चिल्लर आरोपों पर चवन्नी भाव नहीं देते हैं।
गौरतलब है कि बुधवार की शाम को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किसानों की लाशों पर अपना बिजनेस अंपयार खड़ा किया है, अपने बिजनेस के लिए उन्होंने किसानों की जमीनों पर कब्जा किया है तभी तो उनके कारण किसान आत्महत्या करने को उतारू हैं। जिसके जवाब में गडकरी ने केजरीवाल के हर आरोप को गलत, बेबुनियाद बताया है और कहा कि वो किसी भी चिल्लर आरोपों को चवन्नी भाव नहीं देते।












Click it and Unblock the Notifications