अभी जारी रहेगी किंगफिशर की हड़ताल

किंगफिशर एयरलाइन्स की उड़ानों का परिचालन पिछले 29 सितंबर से नहीं हो पा रहा है। कंपनी के पाइलेटों और इंजीनियरों के अनुसार उन्हें पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया गया है और उनका कहना है कि जब तक उन्हें बकाया पिछला वेतन नहीं दिया जाएगा तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।
मीटिंग में भाग लेने वाले दो इंजीनियरों ने नाम न लेने की शर्त पर बताया कि इस मीटिंग में भले ही कोई सकारात्मक परिणाम न आये हों पर हम आगे जल्द ही एक मीटिंग करेंगे। इसी विषय पर मीटिंग में भाग न लेने वाले वरिष्ठ चालको ने बताया कि हमारी हड़ताल वेतन के मुद्दे पर है। जब तक इसका निपटारा नहीं हो जाता है तब तक कुछ भी सकारात्मक परिणाम आने की संभावना कम ही है।
किंगफिशर एयरलाइन्स विजय माल्या की कंपनी है। जिसकी शुरूआत मई 2005 में हुई थी। जो कि अपने प्रारम्भ से ही भारी घाटे में है। कंपनी पर लगभग आठ हजार करोड़ का कर्ज है साथ ही 420 करोड़ का कर बकाया है। पिछले 29 सितंबर से परिचालन की अवधि तीसरी बार बढ़ायी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications