केजरीवाल मिसाइल पर गडकरी ने कहा नो कमेंटस

नीतीन गडकरी ने पत्रकारों की किसी भी बात का जवाब नहीं दिया और ना ही भाजपा के किसी भी व्यक्ति ने इस बारे में टिप्पणी की है। गडकरी आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन गये थे जहां मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन वो कैमरे से बचते नजर आये।
आपको बता दें कि आज शाम पांच बजे केजरीवाल गडकरी के बारे में कुछ अहम खुलासे करने वाले हैं। टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही खबरों के मुताबिक केजरीवाल आज गडकरी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। इसलिए अब हर किसी को शाम पांच बजे का इंतजार है जब केजरीवाल अपने तरकश के तीर छोड़ेंगे वहीं खबर यह भी है इस प्रेस वार्ता पर कांग्रेस की भी नजर है।












Click it and Unblock the Notifications