केजरीवाल को गडकरी का जवाब, मैं चिल्लर बातों को तवज्जो नहीं देता

केजरीवाल की आरोपों को दरकिनार करते हुए गडकरी ने कहा कि मैं चिल्लर बातों पर ध्यान नहीं देता। गडकरी ने केजरीवाल के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जमीन पर किसानों के लिये सैपलिंग होती है और जिस किसान का नाम केजरीवाल ने लिया है वो आज भी खेती कर रहा है। गडकरी ने कहा कि मैंने जमीन पर कब्जा नहीं किया है बल्कि लीज पर लिया है। गडकरी की कांफ्रेंस में मौजूद भाजपा की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ अपने लिये राजनीतिक मंच को तैयार करने के लिये ऐसा किया है।
सुषमा स्वराज ने कहा कि केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस बेकार साबित हुई क्योंकि उन्होंने किसी भी भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं किया। स्वराज ने कहा कि चुकि केजरीवाल ने पहले से ही ऐलान कर दिया था कि वो गडकरी के खिलाफ खुलासे करेंगे तो उसको करने के लिये उन्होंने अनरगल बातों का सहारा लिया।












Click it and Unblock the Notifications