वाड्रा के बाद आज गडकरी को बेनकाब करेंगे केजरीवाल

Nitin Gadkari
नई दिल्ली। आईएसी के मेंबर अरविंद केजरीवाल ने तो जैसे भ्रष्टाचारियों का खुलासा करने ही की ठान ली है। कांग्रेस के दामाद राबर्ट वाड्रा के खुलासे के बाद आज केजरावील भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी का कच्चा चिठ्ठा खोलेंगे। केजरीवाल आज किसी भी वक्त नीतीन गडकरी के बारे में कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही खबरों के मुताबिक केजरीवाल आज गडकरी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। केजरीवाल से पहले आईएसी की सदस्या अंजलि दमानिया ने सिंचाई मामले पर गडकरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके बाद गडकरी ने उन पर मानहानि का दावा किया है लेकिन इस बार केजरीवाल के वार का वो क्या जवाब देते हैं इस बात का इंतजार सबको रहेगा।

खबर यह भी है कांग्रेस बड़ी बेसब्री से केजरीवाल के गडकरी वार का इंतजार कर रही है। इसके पीछे कारण यह है कि भाजपा लगातार केजरीवाल के वारों को भूनाने में लगी हुई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि अगर केजरीवाल गडकरी की पोल नहीं खोलते हैं तो साफ हो जायेगा कि अरविंद केजरीवाल भाजपा से मिले हुए हैं। इसलिए आज घोटालों का रूख किस ओर बहेगा इस बात के लिए सब अरविंद केजरीवाल के वार का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+