कर्नाटक: ट्रेन में लगी भयानक आग, दो मरे, सात झुलसे

इस आग से कोच में मौजूद दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को कर्नाटक में फलकनुमा सवारी गाड़ी के तीन डिब्बों में आग लग गयी। ट्रेन हैदराबाद से शोलापुर जा रही थी। सात घायलों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी बोगी में 15 यात्री सवार थे। आग लगने के तुरंत बाद छह लोग कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गए।
पुलिस के अनुसार पीडि़तों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है, क्योंकि शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो लोगों की हालत बेहद की गंभीर बताई जा रही है। ट्रेन में सवार कुछ यात्री नवरात्रि के पर्व में शामिल होने जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications