एक राष्ट्रपति के रूप में ओबामा अधिक जिम्मेदार हैं: सर्वे

10 से 13 अक्टूबर तक 1,252 लोगों पर किये गये एक सर्वे मे पूछे गये प्रश्नो के आधार पर अमेरिकी नागरिक अपने बच्चों की रखवाली के लिए ओबामा पर अधिक भरोसा कर सकते हैं पर कर्मचारी के रूप में मिट रोमनी और ओबामा पर समान रूप से भरोसा करते हैं।
यह पूछने पर कि अगर वह एक नाव पर सवार हो तो उसके कप्तान के रूप में किस पर यकीन करेंगे। इस पर लोगों ने 48 प्रतिशत ओबामा के पक्ष में और 44 प्रतिशत रोमनी को मतदान किया।
सर्वे के एक प्रश्न कि अगर आप एक कंपनी चलाते हैं तो कर्मचारी के किसे रखना पसंद करेंगे। इस पर दोनों ही उम्मीदवारों को 46-46 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
सर्वे में 56 प्रतिशत लोगों ने ओबामा को ईमानदार और भरोसेमंद बताया जबकि 45 प्रतिशत लोगों ने रोमनी को ईमानदार बताया। यह सर्वे फोन द्वारा किये गये थे।












Click it and Unblock the Notifications