सारी जांच केजरीवाल ही कर लें: दिग्विजय सिंह

जबकि दिग्गी राजा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लगाये सारे आरोप बेबुनियाद और गलत साबित हो गये हैं। खुर्शीद और उनकी पत्नी ने शालिनता से सारे सवालों का जवाब दे दिया है ऐसे में खुर्शीद के खिलाफ कुछ करने को बचता ही नहीं है। गलत केजरीवाल हैं खुर्शीद नहीं।
यही नहीं कांग्रेस महासचिव ने कैग रिपोर्ट पर भी जमकर गुस्सा निकाला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री औऱ वित्तमंत्री को इस बात की जांच करानी चाहिए कि कैग रिपोर्ट संसद में आने से पहले मीडिया में कैसे लीक हो जाती है खासकर के कांग्रेस के खिलाफ।
यह एक गंभीर जांच का विषय है। व्यंग कसते हुए राजा दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बात की जांच भी केजरीवाल के हाथों में सौंप देनी चाहिए क्योंकि उन्हें ही बहुत शौक है जांच करवाने का और हमेशा उन्हें डर रहता है कि जांच निष्पक्ष नहीं होती ऐसे में उन्हें ही यह जिम्मा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications