Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिसकी मौत पर जला मधुबनी, वो गर्लफ्रैंड के साथ मिला जिंदा

police
नई दिल्‍ली। बिहार का मधुबनी शहर प्रशांत नाम के छात्र की हत्‍या की खबरों के बाद जल उठा था। बासोपट्टी का रहने वाला प्रशांत पिछले दिनों अचानक गायब हो गया था, इसी बीच पुलिस को रेलवे लाइन पर एक सिरकटी लाश मिली थी। पुलिस समेत प्रशांत के घरवालों ने भी मान लिया था कि यह लाश प्रशांत की ही है। अब दिल्‍ली पुलिस ने उसी प्रशांत को दिल्‍ली के महरौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

प्रशांत की हत्‍या की खबर के बाद प्रशांत के घर वालों ने शिक्षा अधिकारी जगपति चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था क्‍योंकि उनकी बेटी के साथ प्रशांत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी हत्‍या की खबर के बाद पूरे मधुबनी में उपद्रव मचा हुआ था। 12 अक्‍टूबर को उपद्रवी भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की जान भी चली गई थी। आपको बता दें कि एक युवक की सिरकटी लाश मिलने और पुलिस द्वारा लाश सौंपने से आनाकानी करने के बाद लोग भड़क गए थे।

सोमवार को दिल्‍ली पुलिस द्वारा खबर दी गई कि प्रशांत को उसकी प्रेमिका के साथ जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशांत झा को पुलिस ने महरौली थाना क्षेत्र से प्रीति नामक लड़की के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत की मौत की खबर को लेकर 12-13 अक्‍टूबर को मधुबनी में जमकर बवाल और उपद्रव की घटनाएं हुई थी। इस दौरान बिहार बंद हो गया था, और लोगों का जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया था।

यह हंगामा इतना बढ़ गया था कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अधिकार यात्रा रद्द हो गई थी और लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान जैसे नेताओं ने गिरफ्तारी दे दी थी। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे गत सात सितंबर को मधुबनी में भागे थे। दोनों रांची, जम्‍मू और दार्जिलिंग गए। सोमवार को दोनों दिल्‍ली पहुंचे। वह इधर-उधर घूम रहे थे, तभी दोहपर को प्रशांत के गांव अरेर के पास के गांव के रहने वाले एमएन झा की नजर उन दोनों पर पड़ी। उसके बाद उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उनको गिरफ्तार लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+