शताब्दी ट्रेन में सफर के साथ लें अब शॉपिंग का मजा

ट्रेन में चॉकलेट प्रेमियों के लिए भी कई स्वादिष्ट उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। ट्रेनों में एक महीने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक कंपनी को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी शुरूआत भोपाल शताब्दी से की जाएगी। एक भी बताया जा रहा है कि शुरूआत में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक कंपनी को चुन लिया गया है।
एक ट्रेन में यह सुविधा शुरू करने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया देखी जाएगी, उसके बाद ही दूसरी ट्रेनों में इसकी शुरूआत होगी। जो कंपनी शुरूआती सेवा उपलब्ध करा रही है उसने सिक्योरिटी मनी के तौर पर दो लाख रूपये जमा किए हैं, और कंपनी बिक्री का 12 प्रतिशत रेलवे को भुगतान करेगी। एक ट्रेन में अच्छा परिणाम मिलने के बाद ही इस सुविधा को दूसरी ट्रेनो में चलाया जाएगा।
प्रत्येक शताब्दी ट्रेनों में दो ट्रॉली होंगी, जोकि यात्रा के दौरान पूरी ट्रेन में बिक्री करेंगी। इसके साथ ही रेलवे मनोरंजन की सुविधा का इंतजाम करने के बारे में भी सोच रहा है। ऐसी सुविधा की जाएगी ताकि सफर के दौरान सेटेलाइट से सीधे टेलीविजन सीरियल और फिल्मों का आनंद लिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications