गोवा: नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

हादसे के समय हेलीकॉप्टर डाबोलिम एयरपोर्ट के रनवे पर 150 फीट की ऊंचाई पर था। हादसे में नौसेना का हेलीकॉप्टर पूरी तरीके से नष्ट हो गया है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नौसेना के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह करीब दस बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना का पता लगाने के लिए ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश दे दिया गया है।
हेलीकॉप्टर बैंगलुरू से दिल्ली जा रहा था। गोवा में स्थित नौसैनिक हवाईअड्डे पर ईधन भरने के लिए उतर रहा था, उसी दौरान वह हवाईपट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस साल नौसैनिक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने का यह पहला मामला है। इस समय नौसेना पुराने हो चुके हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications