डीलरों की दादागिरी के चलते केवल 8 घंटे ही मिलेगा पेट्रोल
नई
दिल्ली। आज अगर आप घर से बाहर अपनी गाडि़यों से निकल रहे हैं तो आपको बता दें तो कि आप थोड़ा सा जागरूक हो जायें क्योंकि आज से आपको पूरे देश में पैट्रोल केवल आठ घंटे ही मिलेगा और वो समय है सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक का। id="toptextpromo">ऐसा
इसलिए क्योंकि पैट्रोल पंप के डीलरों की मांग है कि उनका कमीशन बढ़ाया जाये और जब तक सरकार उनकी इस मांग को नहीं मानती तब तक वो केवल एक ही शिफ्ट में काम करेंगे। डीलरों की इस हरकत से सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई, दिल्ली, पंजाब और गुजरात पर पड़ने वाला है। क्योंकि यहां भारी संख्या में रात में व्यापारिक गाड़ियां एक राज्य से दूसरे राज्य में जाती है। साथ ही डीलरों की इस हरकत का खामियाजा आम जनता को मजबूरन भुगतना पड़ेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आपको
बता दें कि पैट्रोल पंप डीलर मांग कर रहे हैं कि उनका कमीशन बढ़ाया जाए और सरकार अपूर्व चंद्रा कमेटी की सिफारिशें लागू करे। मालूम हो कि दिल्ली में पेट्रोल पंप डीलरों को एक लीटर पेट्रोल पर 1.50 रूपए कमीशन मिलता है जबकि डीजल पर 91 पैसे कमीशन मिलता है। हालांकि सीएनजी को पैट्रोल पंप वालों ने अभी बक्श दिया है।











Click it and Unblock the Notifications