बराक ओबामा के कार्यालय पर गोली दागी

डेनवेर पोस्ट ने डेनवेर पुलिस के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि एक ही गोली चली थी। डिटेक्टिव वीडियो फुटेज की मदद से घटना की जांच में लगे हुए है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बराक ओबामा वॉशिंगटन में थे। डेनवेर वेस्टवर्ड ने अपने बेवसाइट पर एक तस्वीर प्रकाशित की है, इसमें कार्यालय की खिड़की का शीशा टूटा हुआ दिखाया गया है। इस घटना में प्रयोग किए गए वाहन की पुलिस तलाश कर रही है।
ओबामा या उनके अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
