बाबा रामदेव के लापता गुरु की तलाश करेगी सीबीआई

सूत्रों की मानें तो सीबीआई बहुत जल्द इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगी। उत्तराखंड सरकार ने लापता गुरू की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश को गुरू बहाने की बाबा को घेरने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है बाबा रामदेव के 80 साल के गुरु स्वामी शंकर देव 2007 में हरिद्वार के कनखल आश्रम से रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे, जिनका आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, मगर जांच बेनतीजा रही, जिससे उनकी फाइल आखिर बंद कर दी गई। उल्लेखनीय है पिछले साल रामलीला मैदान में रामदेव समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि रामदेव ने ही अपने गुरु को गायब करवाया है। रामदेव दिग्विजय के इस आरोप पर बुरी तरह भड़क गए थे। उन्होंने तब कहा था कि गुरु की गमुशुदगी को मुद्दा बनाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
