गृहमंत्री ने कश्मीर की सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया

कश्मीर के गांवों में सरपंचों और पंचों को दी जाने वाली सुरक्षा की भी उन्होने समीक्षा की। गौरतलब है कि इन गांवों में पिछले दिनों आतंकियों ने 5 पंचों और सरपंचों की हत्या कर दी थी।
इसके पहले एकीकृत मुख्यालय राज्य की बैठक में उन्होने सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस व केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसियों की शीर्ष अधिकारियों की बैठक में भाग लिया। एकीकृत मुख्यालय राज्य की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी है जो आतंकवाद से लड़ने में राज्य की मदद करती है।
शिंदे ने डल झील के संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया और एक मोटर बोट में झील का दौरा भी किया। गृहमंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर कश्मीर आये हुए हैं। जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है।


Click it and Unblock the Notifications
