RTI का ना हो दुरूपयोग: मनमोहन सिंह

manmohan singh
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून यदि किसी की निजता में दखल देता है, तो उसे सीमित कर देना चाहिए। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की विदेश यात्राओं के बिल का विवरण मांगा गया था, जिसके बाद से यह मामला तेजी से उठने लगा। अब आरटीआई पर मनमोहन सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि इसका दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। सूचना का अधिकार और गोपनीयता का अधिकार के बीच अच्‍छा संतुलन होना चाहिए।

अगर दुरूपयोग के आधार पर इस कानून में फेर-बदल किया जाएगा तो फिर हमारे देश में किसी भी कानून को सुरक्षित रख पाना मुश्किल होगा। हमारे देश में तो शायद ही ऐसा कोई कानून होगा जिसका दुरूपयोग ना किया गया हो। अगर आरटीआई में बदलाव किया जाएगा, तो क्‍या उन सभी दुरूपयोगी कानूनी में भी बदलाव किया जाएगा।

यह सही है कि सूचना के अधिकार कानून के अंतर्गत कुछ लोगों की ओर से ऐसी जानकारी पाने की कोशीश की जाती है जो किसी की निजी जिंदगी से जुड़ी होती है, और उसके सार्वजनिक होने से उस व्‍यक्ति की निजता का उल्‍लंघन होता है। लेकिन यह भी एक सच्‍चाई है कि कई मामलों में सार्वजनिक महत्‍व की सूचनाओं को देने से यह कहकर इंकार कर दिया जाता है कि यह निजी जानकारी है।

सूचना आयुक्‍तों के वार्षिक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि नागरिको के सूचना के अधिकार को निश्‍चित तौर पर एक लक्ष्‍मण रेखा के भीतर सीमित किया जाता चाहिए। कुछ सूचनाए सार्वजनिक किए जाने के कारण कई लोगों की निजता का हनना होता है। इस मामले पर लक्ष्‍मण रेखा कहां खीची जानी चाहिए, यह बड़ा प्रश्‍न है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+