मेरे खिलाफ भी हो सीबीआई जांच: बाबा रामदेव

Ramdev hits out at Congress over probe into guru’s disappearance
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पांच साल पूर्व रहस्‍स्‍यमय परिस्थितियों में लापता हुए बाबा रामदेव के गुरु स्‍वामी शंकर देव की तलाश करने के लिये सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद शनिवार को बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस उन्‍हें बदनाम करने की साजिश कर रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार उन्‍हें घेरना चाहती है क्‍योंकि उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार और कालेधन की जांच का मुद्दा उठाते हुए सरकार विरोधी आंदोलन किया था।

बाबा रमोदव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मेरे गुरु स्‍वामी शंकर देव को ढूंढ़ने के बहाने मुझ पर निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर शक जताते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज से प्रकरण की जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि सीबीआई को इलाज की जरूरत है। बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार को अगर सीबीआई जांच ही करानी है तो रॉबर्ट वाड्रा और सलमान खुर्शीद के खिलाफ क्‍यों नहीं कराते।

बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री खुद को भी सीबीआई जांच करा लें। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने सरकार को धमकी देते हुए कहा कि गुरु-शिष्‍य के रिश्‍ते को बदनाम ना किया जाये वरना परिणाम गलत होगा। बाबा रामदेव ने कहा कि मैं सच्‍चा हूं और सरकार चाहे तो मेरे खिलाफ भी सीबीआई जांच करा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+