भ्रष्‍टाचार के आरोप में घिरे वीरभद्र सिंह

virbhadra singh
नई दिल्‍ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी समस्‍या खड़ी हो गई है। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व इस्‍पात मंत्री वीरभद्र सिहं पर एक स्‍टील कंपनी से घूस लिए जाने का मामला सामने आया है। दिसंबर 2010 में स्‍टील किंग लक्ष्‍मी मित्‍तल के भाई प्रमोद और विनोद मित्‍तल द्वारा संचालित कंपनी पर आयकर विभाग के छापे के दौरान एक डायरी मिली थी।

इस डायरी में 'वीबीएस' सिंह को 2.8 करोड़ रूपए के भुगतान का जिक्र है। वीबीएस का मतलब वीरभद्र सिंह से लगाया जा रहा है। आपको बता दे कि मई 2009 में वीरभद्र सिह ने इस्‍पात मंत्रालय का कार्यभार संभाला था, और आयकर विभाग की रेड के कुछ समय बाद ही उनका विभाग बदल दिया गया था। वीरभद्र मई 2009 से जनवरी 2011 तक इस्‍पात मंत्री के पद पर रहे, उसके बाद से वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के इलेक्‍शन कैंपेन संभाले हुए है।

अब इस मामले के उजागर होने से कांग्रेस मुश्किल में पड़ गई है। ऐसे मौके पर यह मामला उजागर हुआ है जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और वीरभद्र सिंह ही यहां पर पार्टी का नेतृत्‍व कर रहे हैं। वीरभद्र से पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उस डायरी में 'वीबीएस' के बारे में लिखा है, और मैं वीबीएस नहीं हूं। उन्‍होंने कहां कि मुझे फंसाने की साजिश की जा रही है। भाजपा नेता अरूण जेटली और अनुराग ठाकुर का नाम लेते हुए उन्‍होंने कहा कि वे मुझे फंसाने की साजिश रच रहे हैं। मेरी छवि को धूमिल करने की कोशीश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+