बैंक के इनकार के बाद फंसे राबर्ट वाड्रा

बैंक ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र के सवाल पर कहा कि यह सच है कि राबर्ट वाड्रा से हमारी बैंक के कारोबारी संबंध हैं। लेकिन हमारे पास वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी को धन देने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। गौरतलब है कि वाड्रा ने 2007-08 में मानेसर में साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदी थी। वाड्रा की कंपनी ने सौदे के लिए बैलेंस सीट में कार्पोरेशन बैंक से ओवरड्राफ्ट मिलने का जिक्र किया था। लेकिन बैंक ने इस संबंध में हुए किसी भी लेन देन से इनकार कर दिया है।
कंपनी की बैलेंस शीट पर राबर्ट वाड्रा, उनकी मां मौरीन वाड्रा और एसआरसी भट एंड एसोसिएट्स के चार्टर्ड अकाउंटेंट एस रामचंद्र भट के हस्ताक्षर हैं। बैंक के इनकार के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जमीन की खरीद के एवज में पहली किस्त कैसे दी गयी है और सवाल यह भी है कि बैंक और वाड्रा में से कौन गलत है।


Click it and Unblock the Notifications
