राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत ने जीती जांगीपुर लोकसभा सीट

लोकसभा उपचुनाव में अभिजीत ने जहां अपने निकटम सीपीएम उम्मीदवार को महज 2500 वोटों से हराया तो दूसरी तरफ उत्तराखंड के टिहरी में मुख्यमंत्री बहुगुणा की फजीहत हो गई। टिहरी की जनता ने बहुगुणा के बेटे साकेत को 25 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया। गौरतलब है कि सूबे के विधानसभा चुनाव के दौरान विजय बहुगुणा को भी जनता ने हरा दिया था लेकिन बाद में मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके लिए एक सीट खाली कराई गई।
वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की जांगीपुर सीट प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बन जाने के बाद खाली हुई। इस सीट पर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया। अभिजीत सीपीएम के मुजफ्फर हुसैन से महज 2500 वोटों से जीत पाए। अभिजीत को ये जीत तब नसीब हुई जब प्रदेश की सत्ताधारी और कुछ समय पहले तक कांग्रेस की सहयोगी टीएमसी ने उनके लिए मैदान खाली छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications