किंगफिशर की उड़ाने 20 अक्टूबर तक बंद रहेंगी

गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइंस वित्तीय घाटे में हैं जिसके कारण कंपनी अपने कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप पाइलेट, इंजीनियर और तकनीशियन हड़ताल पर चले गये और कंपनी को उड़ाने रद्द करनी पड़ी।
हालांकि कंपनी ने कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन कर्मचारी वेतन की मांग पर कायम रहे और कहा कि जब तक हमारा बकाया वेतन नहीं दिया जायेगा तब तक हम काम पर नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों को पिछले लगभग छह महीने से वेतन नहीं दिया गया है। वेतन सम्बंधी अपनी मांगो को लेकर कर्मचारियों ने रैली भी निकाली थी। बात बनते न देखकर कंपनी ने 20 अक्टूबर तक उड़ाने रद्द रहने की घोषणा की है।
इसके अलावा कई कंपनियों द्वारा चेक बाउंस होने के कारण कंपनी के मालिक विजय माल्या के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए हैदराबाद हाई कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।
विवाद हल होते न देख नागरिक उड्डन मंत्री द्वारा किंगफिशर एयरलाइंस का लाइसेंस रद्द होने की भी आशंका जतायी है।


Click it and Unblock the Notifications
