चीनी अखबार ने कहा भारतीय पब्लिक सेक्टर को नपुंसक

अखबार ने पिछले दो दशक के दौरान एशिया की इन दो बड़ी शक्तियों के प्रगति की तुलना करते हुए कहा है कि पब्लिक सेक्टर की अक्षमता के चलते भारत में उद्यमशीलता की भावना में गिरावट आई है। हालांकि, चीनी दैनिक ने अपने लेख में भारत के प्राइवेट सेक्टर की सराहना करते हुए कहा कि चीन उनसे कुछ सीख सकता है। हालांकि चीनी अखबार के इस लेख पर भारत की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं की गई है, लेकिन पब्लिक सेक्टर में इस बयान पर काफी रोष है।
कूटनीतिक जानकार यह बता रहे हैं कि चीनी अखबार का यह बयान भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वार का एक हिस्सा है। इससे पहले भी चीनी दैनिक भारत के संबंध में कई आपत्तिजनक लेख छाप चुके हैं। आपको बताते चलें कि भारत की आर्थिक मुश्किलों के मद्दे नजर कई विदेशी अखबारों ने मजाक उड़ाया है। इससे पहले अमेरिका के एक अखबार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंडर अचीवर कहा था।












Click it and Unblock the Notifications