जबतक मांग पूरी नहीं होगी जेल से बाहर नहीं आऊंगा: केजरीवाल

जेल में ही मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो जेल से बाहर नहीं जायेंगे जबतक उनकी मांग पूरी नहीं की जायेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी मांग है कि सलमान खुर्शीद को फौरन बर्खास्त किया जाये। अपना इरादा बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें और उनके साथियों को अस्थायी जेल से रिहा कर देती है तो वे संसद की तरफ जाएंगे। मालूम हो कि आज अरविंद केजरीवाल विकलांगो को लेकर पीएम हाउस घेरने गये थे उनकी मांग है कि सलमान खुर्शीद अपने पद से इस्तीफा दें क्योंकि उन्होंने विकलांगो के नाम पर पैसे खाये हैं। ऐसे मे उन्हें कानून मंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है।
इसी बात पर ज्ञापन सौंपने केजरीवाल अपनी टीम के साथ पीएम मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे। रास्ते में ही पुलिस ने केजरीवाल व उनके समर्थकों को रोका तो नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते हंगामा तेज हो गया तो पुलिस ने केजरीवाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। समर्थकों को अन्य बसों में भरकर पुलिस मौके से उठा ले गई।












Click it and Unblock the Notifications