मैंने नहीं कहा कि कम उम्र में हो शादी: चौटाला

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के प्रति होने वाली दुष्कर्म की वारदात को रोकने के लिए उन्होंने शादी की उम्र कम करने संबंधी कोई मांग नहीं की थी। सिर्फ इतना कहा था कि मुगल काल में अपराधियों के डर से कम उम्र में शादियां कर दी जाती थीं। प्रदेश में भी मुगल काल के हालात बने हुए हैं। यदि सर्वखाप पंचायतें यह सुझाव देती हैं कि कम उम्र में शादियां होनी चाहिएं तो यह उनका अपना निजी सुझाव है। इस सुझाव से इनेलो का कोई वास्ता नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि कम या ज्यादा उम्र में शादियों के कई मुल्क में अलग-अलग कानून बने हैं। 209 मुल्क में से 13 मुल्क ऐसे हैं, जहां 18 साल शादी की उम्र है, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने एक फैसले में 15 साल की उम्र में भी शादी को जायज ठहराया है। चीन में शादी की उम्र 20 साल है। दुनिया के 74 मुल्क ऐसे हैं, जहां शादी की कोई उम्र तय नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications