यूपी वालों को सब्सिडी वाले अधिक सिलेंडर

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार संसाधन जुटा रही है और इतने महंगे बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेण्डरों के मामले में वह जनता को अवश्य राहत देगी। मालूम हो कि केन्द्र सरकार द्वारा सब्सिडी वाले सिलेण्डरों की संख्या सीमित किये जाने के बाद जनता के आक्रोश को देखते हुए कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने स्तर से राहत देने की पहल की थी लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चुनाव में किये गये सभी वायदे पूरे करेगी तथा बेरोजगारी भत्ते व कन्या विद्या धन मामले की शुरुआत कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में अगले सत्र में मेडिकल कालेज के अलावा अस्पताल और पैरा मेडिकल कालेज भी चालू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को खाद और बीज देने के लिए हर तरह के प्रबंध कर लिये हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मामले में फंसाये गये बेकसूर लोगों की रिहाई के मुद्दे पर कहा कि सरकार ऐसे लोगों की रिहाई का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में न्यायिक प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। यह प्रक्रिया ल बी है लेकिन सरकार बेकसूरों की रिहाई के लिए काम करेगी। उन्होंने इसके लिए बसपा सरकार को दोषी करार देते हुए कहा कि पिछली सरकार में इस मामले में बेकसूर लोगों को फंसाया गया था। वहीं प्रदेश में जल्द ही उद्योग नीति लागू करने का भी उन्होंने वादा किया और कहा कि सरकार उद्योग नीति पर काम कर रही है, प्रदेश में जल्द ही उद्योग लगना शुरु हो जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
