मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने की पद यात्रा

इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी अमेरिका यात्रा के बाद रैली में शामिल हुए, उन्होने कहा कि आप की मांगों का समर्थन करते है और आप के साथ हैं। गौरतलब है कि भूमिसुधारों की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के लगभग 50,000 आदिवासी 'एकता परिषद' के बैनर तले ग्वालियर से दिल्ली तक की पदयात्रा कर रहे हैं।
इस पर जयराम रमेश ने कहा है कि हमें इस बात का यकीन है कि देश को इस सम्बंध में जल्द की कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा। इस दौरान जयराम रमेश ने एकता परिषद के प्रतिनिधियों से बात की और कहा कि वह गुरूवार को आगरा में भूमिहीन आदिवासियों से बात करेंगे। एकता परिषद के बैनर तले आयोजित इस रैली के द्वारा भूमि सुधार सम्बंधी कानून और उनके क्रियान्वयन की मांग की जा रही है।
इस जनसत्याग्रह का प्रारम्भ दो अक्टूबर को प्रारम्भ हुआ था जो एक महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रदर्शनकारी 320 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
जयराम रमेश राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ज्योर्तिआदित्य सिंधिया के साथ ग्वालियर में हैं और उनका कहना है कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस पर हम किसी सुखद निर्णय पर जल्दी ही पहुंचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
