भ्रष्टाचार पर हंगामे से होता है देश बदनाम: पीएम

मनमोहन ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर नकारात्मक और निराशावाद का जो माहौल बनाया जा रहा है, उससे किसी का कुछ भला नहीं होने वाला है। इससे केवल देश की छवि खराब होगी और कार्यपालिका के मनोबल पर असर पड़ेगा। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष और सामजिक कार्यकताओं की ओर से बढ़ते हमले को देखते हए पीएम का ऐसा बयान आया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम में संशोधन करके भ्रष्टाचार की एक नई और अच्छी परिभाषा दी जाएगी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) एवं सभी राज्यों के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाले भ्रष्टाचार अधिकतर बड़े संस्थानों या उनके काम-काज से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार शब्द के लिए एकदम उचित परिभाषा दी जाएगी। भ्रष्टाचार के दायरे में आपूर्ति और मांग पक्ष को भी शामिल किया जाएगा। रिश्वतखोरों में लगाम लगाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
