शेरनी नहीं बन पायीं मायावती, यूपीए को समर्थन जारी

आपको याद होगा कि केंद्र की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने समर्थन वापस ले लिया और कहा कि मैं शेरनी की तरह जीना चाहती हूं। उसी के बाद बारी आयी मायावती की। लेकिन वो शेरनी की तरह केंद्र विरोधी फैसला नहीं ले सकीं। लखनऊ में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संसदीय दल ने यह फैसला उन पर छोड़ दिया है।
माया ने आगे कहा, "चूंकि फैसला मुझे लेना है, इसलिये मैं इसके लिये थोड़ा समय लूंगी। लेकिन हां फैसला बहुत जल्द लूंगी यह तय है। तब तक केंद्र को बाहर से समर्थन जारी रहेगा। इसका मतलब यह नहीं है कि हम केंद्र की नीतियों का समर्थन करते हैं। केंद्र के खिलाफ देश भर में आंदोलन किया जायेगा और रैलियां करके देश के लोगों को केंद्र के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिये उकसाया जायेगा।"


Click it and Unblock the Notifications
