BDM स्पोर्ट्स के मालिक का अपहरण, फिरौती मांगी 2 करोड़

पुलिस को सूचना मिलते ही महाजन की छानबीन शुरू कर दी है। महाजन की कार को पुलिस ने एक खेत में बरामद कर लिया है और आसपास के इलाकों में तलाशी की जा रही है। पुलिस के अनुसार अपहर्ताओं ने महाजन के बेटे के मोबाइल पर मैसेज पर फिरौती की मांग की है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. सत्यनारायण ने बताया कि पूरी जोन में अलर्ट घोषित कर दिया है।
महाजन की कार मेरठ के छोटा मवाना से बरामद हो गई है। उनकी कार रवींद्र नाम का ड्राइवर चला रहा था। व्यापारियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। व्यापारी संगठनों ने कहा है कि अगर जल्दी की महाजन की बरामदी नहीं हुई, तो हम आंदोलन शुरू कर देंगे। अपहर्ताओं ने उनके बेटे और घर के मोबाइल पर फोन करके रूपये की मांग की, और रूपये ना देने पर खत्म करने की धमकी दी। अपहर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस का तलाशी अभियान शुरू हो गया है।
55 वर्षीय महाजन का अपहरण उस समय हुआ जब वह रात को दिल्ली रोड स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स स्थित अपनी फैक्ट्री से डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। आपको बता दें कि बीडीएम क्रिकेट के सामान की अंतराष्ट्रीय कंपनी है। इस कंपनी के बल्ले से न केवल सिर्फ इंडिया, बल्कि अन्य देशों के बल्लेबाज भी खेलते है।


Click it and Unblock the Notifications
