अगर सच्चे हैं केजरीवाल तो कोर्ट जायें: कांग्रेस

राशिद आल्वी ने कहा कि जो कागज लेकर केजरीवाल इतना चिल्ला रहे है उनमें कितनी सत्यता है यह कौन तय करेगा। अगर उनके पास पूरे सबूत है तो क्यों नहीं वो अदालत जा रहे हैं, वो बार-बार मीडिया का सहारा क्यों ले रहे हैं?
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो केवल लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह सब कर रहे हैं इसलिए उनके सारे आरोप बेबुनियाद हैं और कांग्रेस इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहती।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया में कुछ कागज पेश किये हैं जिनके मुताबिक गुड़गांव में 30 एकड़ जमीन पर हॉस्पीटल बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
जिसके चलते इस जमीन पर डीएलएफ का कब्जा हो गया और यह सबकुछ राबर्ट वाड्रा के इशारे पर हुआ उन्होंने भी इस पूरी डील में मुनाफा कमाया है। वो इस पूरे मामले में 50 प्रतिशत के पार्टनर थे।


Click it and Unblock the Notifications
