माया दलित की नहीं दौलत की बेटी है: भाजपा

बसपा सरकार में लूट की फेहरिस्त भाजपा ने प्रमाण सहित एक पुस्तक छापकर जनता को बतायी थी। महामहिम राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल तक को भाजपा नेताओं ने मिलकर बसपा की लूट के प्रमाण दिए थे, उन पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। जहां तक सपा सरकार में लूट पर मायावती का कहना है वह सच्च है लेकिन लूटने में कौन बड़ा भाई है यह तो इन दोनों दलों का ही तय करना है। जनता को तो दोनो ने लूटा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बसपा का भ्रष्टाचार, परिवारवाद पर बोलना चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत को चरिर्ताथ करता है। भाजपा इन दोनों दलों की मिलीभगत जो आज भी केन्द्र की कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन जारी रखे है भांड़ाफोड करेगी। प्रदेश की जनता को इनकी हकीकत से रूबरू करायेगी। प्रदेश की जनता की कमाई को लूटने में कौन अव्वल है यह या तो ये स्वयं बता सकते है या यदि कांग्रेस सीबीआई को राजनीति से मुक्त कर दे तो वह भी बता सकती है। कांग्रेस की लूट में ये साथी है और इनकी लूट वह घराती है। बाजपेई ने कहा कि दलितो को अपना वोट बैंक समझने की गलती अब मायावती न करें। दलित जागरूक हो गया है अब वह इनकी बातों में फसने वाला नही हैं।












Click it and Unblock the Notifications