पूर्वांचल में मौत का रिकॉर्ड तोड़ चुका इंसेफेलाइटिस

यह बाते भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने पांच सूत्रीय मांगो के साथ महामहिम राज्यपाल बीएलजोशी से मुलाकात करने के बाद कहीं। राजभवन में भाजयुमों के आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने पांच मांगों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन देकर अविलम्ब हस्तक्षेप करते हुए कार्यवाही की मांग की है। भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने गये प्रतिनिधिमण्डल ने पांच मांगे रखी है जिसमें कहा गया है कि यूपी की सपा सरकार ने मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है जो धार्मिक विभेद को बढ़ावा देता है, ऐसे में सरकार को बिना जाति धर्म देखे हर धर्म-जाति-सम्प्रदाय की गरीब बालिकाओं को ऐसी सहायता दी जाये।
प्रतिनिधिमण्डल ने यह मांग रखी कि पूर्ववर्ती सरकारों में प्रदेश भर के छात्रनेताओं पर छात्र आंदोलनों में तमाम मुकदमें दर्ज किये गये है जिसे दलगत आधार पर पक्षपात न करते हुए सपा सरकार को वापस लेना चाहिए। महामहिम को दिये गये ज्ञापन में बस्ती जिलेे के सुर्तीहट्टा में प्रदूषित पानी पीने से 25 सितम्बर को दो बालिकाओं की मृत्यु हुई, जिसपर भाजयुमो द्वारा पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिये जाने की मांग की गई है। इसके अलावा बस्ती जिले के रूधौली थानान्तर्गत ग्राम दसिया निवासी भाजयुमो कार्यकर्ता रवि मोदनवाल और विकास मोदनवाल को राजनैतिक विद्वेषवश फर्जी मुकदमों में फंसाये जाने पर कार्यवाही की मांग की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आनन्द शाही ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल में भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा अटल, प्रदेश मंत्री प्रत्यूष मणि, राकेश श्रीवास्तव, अशोक द्विवेदी, गोपेश्वर त्रिपाठी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications