बीएचयू में वार्डन को जिंदा जलाने की कोशिश

मालूम हो कि रविवार की रात एनसीसी कैंप में दो छात्रों के गुटों में मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद से नाराज छात्रों ने बिड़ला छात्रावास के बी ब्लॉक वार्डन डा. अतुल त्रिपाठी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की। डॉ. त्रिपाठी के मुताबिक, जब वह जान बचाकर भागे तो छात्र उनके आवास पर आ धमके। उन्होंने घर के बाहर खड़ी सेंट्रो कार और तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया।
त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखे पत्र में अपनी जान को खतरा बताते हुए वार्डन पद से हटाने का आग्रह किया है। विवि प्रशासन के रवैये से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार किया। मुख्य द्वार, नरिया तथा छित्तूपुर गेट पर ताले जड़कर परिसर में कब्जा कर सुबह नौ बजे ही मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जुलूस भी निकाला और मेन गेट, वीमेन्स कालेज गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications