KFC के चिकन में मिला कीड़ा, रेस्‍टोरेंट पर ताला

Worm found in chicken at KFC outlet in Thiruvananthapuram
तिरूवनंतपुरम। अगर आप केएफसी के रेस्‍टोरेंट में चिकन एंव अन्‍य नानवेज खाना पसंद करते हैं, तो जरा ध्‍यान से कहीं आपके व्‍यंजन में कीड़े तो नहीं। जानी-मानी फास्‍ट फूड कंपनी केएफसी के एक रेस्‍टोरेंट में परोसे गए चिकन से कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है। कीड़े की शिकायत मिलने के बाद जांच की गई, और जांच में यह मामला सही पाया गया। उस रोस्‍टोरेंट को बंद कर दिया गया है।

जब खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर रेस्‍टोरेंट का निरीक्षण किया, तो वहां से पांच महीने पुराने चिकन के टुकड़े मिले। इस टुकड़ो को विभाग ने जब्‍त कर लिया है, और केएफसी के उस आडटलेट को बंद करा दिया है। अब तो कंपनी के अन्‍य आउटलेट की भी जांच शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि हमें फ्रायड चिकन में कीड़े मिलने की सूचना दी गई थी।

जब उन्‍होंने रेस्‍टोरेंट में जाकर जांच की, तो वाकई चिकन में कीड़े मिले। इसके बाद आउटलेट पर ताला लगवा दिया गया है। आपको बता दें कि सोमवार को एक ग्राहक ने केएफसी के आउटलेट में चिकन से तैयार की गयी एक डिश खरीदी जिसमें कीड़ा पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद ग्राहक ने शिकायत दर्ज कराई थी। रेस्‍तरां के कर्मचारियों ने जांच अधिकारियों को रोकने का भी प्रयास किया था, लेकिन अधिकारियों ने अपनी प्रक्रिया पूरी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+