मोदी की चुनौती, चुनाव में मुझसे मुकाबला करें मनमोहन

narendra modi
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह मेरे साथ मुकाबला करें। वह विकास परियोजनाओं को पूरा करने के मामले में उनके साथ मुकाबला करें। अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे कर चुके मोदी ने जिले में अनेक चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्‍होंने संबोधन के दौरान कहा कि विकास की खातिर पीएम कोई प्रतिस्‍पर्धा नहीं करना चाहते, वे सिर्फ नारेबाजी करना जानते हैं।

मोदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देता हूं, वह आएं और मेरे साथ विकास की प्रतिस्‍पर्धा करें। उन्‍होंने कहा आप सड़क बनाते हैं, मैं भी सड़क बनाता हूं। आप नहर बनाते हैं, मैं भी बनाता हुं। आप अस्‍पताल बनाते हैं, मैं भी बनाता हूं। अब लोगों को बेहतर काम देखना है। जिसने भी बेहतर काम किया है, जनता उसको स्‍वीकार करेगी। मोदी ने सरकार पर वार करते हुए कहा कि गुजरात पर अब कोई छल नहीं किया जा सकता। यूपीए सरकार मुद्रास्‍फीति पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है और इसके लिए संप्रग अध्‍यक्ष सोनिया गांधी मांफी मांगे।

मोदी ने कहा कि मैं दिल्‍ली सल्‍तनत को आगाह करता हूं कि अब गुजरात के साथ छल नहीं किया जा सकता है। वे दिन गए जब आप गुजरात के साथ छल कर सकें। मोदी ने कांग्रेस से सवाल किया कि सत्‍ता में आने से पहले उन्‍होंने वादा किया था, कि अगर सत्‍ता में आई तो 100 दिन में मुद्रास्‍फीति पर नियंत्रण करेगी, लेकिन वह बताएं इसके लिए कौन सा सफल कदम उठाया गया है।

अभी हाल ही में सोनिया गांधी राजकोट आई थी, लेकिन उन्‍होंने मुद्रास्‍फीति के बारे में कुछ नहीं कहा। उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्‍होंने सोनिया के इस बयान का मजाक उड़ाया है कि गुजरात में जो भी विकास हुआ वह केंद्र सरकार के कारण हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+