दिल्ली में कांग्रेसियों ने केजरीवाल समर्थकों को पीटा

इंडिया अगेस्ट करप्शन के सदस्य ओमप्रकाश के मुताबिक आईएसी के कार्यकर्ता आरके पुरम में बीएसईएस के दफ्तर के बाहर पर्चे बांटकर लोगों को बिजली और पानी की समस्या के बारे में जागरूक कर रहे थे। उनका आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उन पर टूट पड़े। हंगामे के बाद आईएसी के कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए।
वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, मनीष सिसौदिया ने इस मामले पर कहा कि उनकी पार्टी इस पूरे मामले को देखेगी और कानूनी कार्रवाई भी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications