आज शाम 5 बजे केजरीवाल उगलेंगे वाड्रा के खिलाफ जहर
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के खिलाफ सरकार ने किसी भी जांच से इंकार कर दिया है तो वहीं डीएलफ ने भी केजरीवाल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
जिसके बाद बौखलाये अरविंद केजरीवाल ने मीडिया में दावा किया है कि वो आज शाम पांच बजे एक प्रेस वार्ता करके एक बार फिर से राबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार के पिटारे को दुनिया के सामने खोलेंगे वो भी पुख्ता सबूतों के साथ आज अरविंद केजरीवाल एंड टीम शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर अपनी बात कहेंगे।

गौरतलब है कि यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर केजरीवाल और उनकी टीम ने भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े किये थे कि वाड्रा ने 300 करोड़ की प्रापर्टी मात्र 50 लाख में डीएलएफ से खरीदी है वो भी बिना किसी ब्याज के।












Click it and Unblock the Notifications