अधिकार यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पर फेंकी गई चप्पलें व कुर्सियां

हालांकि इस घटना में नीतीश कुमार को चोट तो नहीं लगी मगर पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया। युवक से पूछताछ की जा रही है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि उसने ऐसा क्यों किया। बताते चलें कि पिछले दिनों जब वह दरभंगा में थे तब शिक्षकों ने उन्हें चप्पल दिखाई थी। साथ ही अधिकार यात्रा के दौरान खगडि़या और बेगूसराय जिले में उपद्रव और आगजनी की घटना हुई थी।
खगडिया की घटना इस कदर बढ़ गई थी कि पुलिस को उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए हवाई गोलीबारी के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे। मालूम हो कि नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बीते 19 सितंबर से सभी जिलों की अधिकार यात्रा पर निकले हैं।












Click it and Unblock the Notifications