वाड्रा के खिलाफ केजरीवाल आज करेंगे बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। डीएलएफ के जवाब से असंतुष्ट अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दोहराया है कि उन्होंने वाड्रा पर जितने आरोप लगाये हैं वो पूर्णत: सही है और आज एक और बड़ा खुलासा वो वाड्रा के बारे में कर सकते हैं। वो और उनकी टीम ने कोई गलत आरोप वाड्रा पर नहीं लगाये हैं। वाड्रा को हमेशा सोनिया गांधी के दामाद होने का फायदा मिला है इसको आज वो पूरी तरह से सिद्ध कर देंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे, वो यह साबित कर देंगे कि वो सही है और वाड्रा भ्रष्टाचारी। आपको बता दें कि वाड्रा और डीएलफ की सफाई पर केजरीवाल ने कहा कि दोनों ही लोग झूठ बोल रहे हैं। जबकि वाड्रा और डीएलएफ दोनों ने केजरीवाल को झूठा कहा है।केजरीवाल आज दिन में किसी भी वक्त प्रेसवार्ता करके अपनी बात मीडिया के सामने रख सकते हैं। केजरीवाल ने दावा किया है कि अगर वो गलत साबित हो तो वो हर वार झेलने के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर केजरीवाल और उनकी टीम ने भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े किये थे कि वाड्रा ने 300 करोड़ की प्रापर्टी मात्र 50 लाख में डीएलएफ से खरीदी है वो भी बिना किसी ब्याज के।












Click it and Unblock the Notifications