आधा सच और आधा झूठ बोल रहे हैं वाड्रा: केजरीवाल
जिसके जवाब में केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि उनके आरोप बिल्कुल बेबुनियाद नहीं है और ना ही वाड्रा के जवाब से वो संतुष्ट है। केजरीवाल ने लिखा है कि वाड्रा ने यह नहीं लिखा कि उनके और डीलफ के बीच रिलेशन क्या है? केजरीवाल ने कहा कि वो क्या हमें कह रहे हैं कि हस सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं, पहले वो हमारे सभी सवालों का सही-सही जवाब तो दे, तब हम समझेंगे कि वो सच बोल रहे हैं या झूठ। फिलहाल तो वो आधा झूठ बोल रहे हैं और आधा सच। केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को वाड्रा के खिलाफ और भी बहुत सारी बातें मीडिया को बतायेंगे उनके पास उनके खिलाफ काफी सबूत है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को केजरीवाल, प्रशांत भूषण और शांति भूषण ने प्रेसवार्ता करके राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार का संगीन आरोप लगाया था। उनका कहना है वाड्रा को डीएलफ की ओर से साल 2007 से 2010 के बीच 65 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण बिना किसी सुरक्षा गारंटी के सिर्फ इसलिए दिया गया क्योंकि वो सोनिया गांधी के दामाद हैं। अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े किये थे कि कि वाड्रा ने 300 करोड़ की प्रापर्टी मात्र 50 लाख में डीएलएफ से खरीदी है।













Click it and Unblock the Notifications