'मैंगो पीपुल इन बनाना रिपब्लिक' पर वाड्रा डूब मरे: कुमार विश्वास
नई दिल्ली। केजरीवाल के आरोपों से बुरी तरह चोट खाये सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है। उनका हर कदम विवादों औऱ बहस के घेरे में आ रहा है। वाड्रा ने जहां ट्विटर पर अपनी सफाई पेश की है वहीं अपने फेसबुक अकाउंट में 'मैंगो पीपुल इन बनाना रिपब्लिक' लिखकर लोगों को बहस का मौका दे दिया है। अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी और टीम अन्ना के पूर्व सदस्य कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक अकांउट पर राबर्ट वाड्रा के इस स्टेटमेंट की जमकर आलोचना की है और तत्काल इस बात के लिए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि 'बनाना रिपब्लिक' लैटिन अमेरिका के उन देशों के लिए प्रयोग होता है जहां भ्रष्टाचार, माफियाराज,अराजकता और राजनीतिक अव्यवस्था का बोलबोला रहता है।
अपने इस स्टेटस पर बवाल मचने के बाद राबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक अकांउट को डिएक्टीवेट कर दिया और कहा है कि देश के लोगों को मजाक भी समझ में नहीं आता है, यहां तो हर बात विवाद बन जाती है।












Click it and Unblock the Notifications