कश्‍मीर से कम नहीं है कैलीफोर्निया की यह घाटी

बैंगलोर। पहाड़ी क्षेत्र अपने खुशनुमा मौसम और मनोरम प्राकृतिक दृश्‍यों के लिए लोगों के आकर्षण का केंद्र होते हैं। यह प्राकृतिक दृश्‍य जहां भागदौड़ से भरी जिंदगी से राहत देते हैं वहीं खूबसूरती के कारण हमारी यादों से भी जुड़ जाते हैं। दुनिया भर से पर्यटक इनके बीच थोड़ा सा वक्‍त बिताने के लिए आते हैं। यह क्षेत्र हिल स्‍टेशन के रूप में प्रसिद्ध होते हैं। योसेमाइट घाटी भी इन खूबसूरत स्‍थानों में से एक है।

योसेमाइट घाटी कैलीफोर्निया के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जो कि लगभग 13 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। जो कि हरे भरे वन और झीलों से भरा हुआ क्षेत्र है। यह क्षेत्र योसेमाइट नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। घाटी का क्षेत्रफल भले ही ज्‍यादा विस्‍तृत न हो पर यहां पर बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते है। आने वाले पर्यटक सिर्फ अमेरिका के ही नहीं बल्कि अलग-अलग देशों के होते हैं।

घाटी में जल का स्रोत ग्‍लेशियर हैं जो कि धूप निकलने पर और तापमान अधिक हो जाने पर पिघल जाते हैं और इस क्षेत्र में झीलों के रूप जल बहने लगता है। देखिये इस घाटी की दस खूबसूरत तस्‍वीरें-

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी 'कैलीफोर्निया' के योसेमाइट नेशनल पार्क में स्थित है। यह सियेरा नेवादा की पर्वत श्रंखलाओं में स्थित है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

यह क्षेत्र 13 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है जहां होने वाली बर्फ बारी इसे और भी अद्भुत रूप देती है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

यह क्षेत्र घने जंगलों और नदियों से भरा हुआ है जो कि ताजगी और हरियाली से परिपूर्ण है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

यह घाटी 'सैनफ्रांसिस्‍को' के पूर्व में इस शहर से 240 किमी दूर स्थित है। यह एक छोटा सा क्षेत्र है लेकिन यहां पर एक बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी में बहने वाली नदियां 'मार्स्‍ड रिवर' में आकर मिल जाती है जो इसके पश्चिम से होकर बहती है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

घाटी में जल का मुख्‍य स्रोत यहां पर होने वाली बर्फबारी है। गर्म पड़ने पर यह बर्फ पिघल जाती है और लोगों के लिए जल उपलब्‍ध हो जाता है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी का सूर्योदय और सूर्यास्‍त का दृश्‍य अद्भुत होता है। पूरी घाटी पर्वतों पर पड़ने वाली सूर्य की धूप से ढक जाती है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

घाटी में पहाडि़यों से पिघलने वाली बर्फ झील के रूप में यहां फैल जाती है। जो कि इसे जीवंत बना देती है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

घाटी के हरे भरे पेड़ पौधों में धूप पड़ने पर इसकी खूबसूरती और भी मनोरम और आकर्षक हो जाती है।

योसेमाइट घाटी

योसेमाइट घाटी

घाटी में स्थित ग्‍लेशियर बर्फ के पहाड़ो सदृश दिखते हैं। जो यहां की खूबसूरती में विभिन्‍नता और नयापन पैदा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+