सोनिया के लिये जान दे सकता हूं: सलमान खुर्शीद

मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खुर्शीद का कहा कि इस मामले पर वो सोनिया गांधी की तरफ से जवाब दे रहे हैं क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के नेताओं के लिये सबकुछ हैं और हम सोनिया गांधी के लिये जान भी दे सकते हैं। सोनिया के दामाद के बचाव में कांग्रेस के नेताओं के आने को उचित ठहराते हुए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जब हमला करने के लिए किसी व्यक्ति को चुनने का उद्देश्य पार्टी के नेता को निशाना बनाना हो तो निश्चित तौर पर हम बचाव में आएंगे।
सलमान खुर्शीद ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी पर दोषारोपण को शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि पेश किए गए दस्तावेज भी इस बात को स्थापित नहीं करते कि वाड्रा को बिना किसी गारंटी का ब्याज मुक्त कर्ज दिया गया था। मालूम हो कि अंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता और हाल ही में राजनीतिक पार्टी का गठन करने वाले अरविंद केजरीवाल ने वाड्रा पर आरोप लगाया था कि उनकी संपत्ति चार साल में 50 लाख से बढ़कर 300 करोड़ तक पहुंच गई है। केजरीवाल ने सीधे तौर पर कहा कि डीएलएफ ने वाड्रा की संपत्ति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications