कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक बंद आज, सुरक्षा कड़ी
बैंगलोर। करीब पिछले दोसौ सालों से चल रहा कावेरी जल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और सुप्रीम कोर्ट के कड़े फैसले के बावजूद लोगों का विद्रोह जारी है जिसके चलते आज कन्नड़ संगठनों ने कर्नाटक बंद बुलाया है। बैंगलोर में बंद के मद्दे नजर सुरक्षा इंतजाम कड़े किये गये है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, बैंगलोर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरत ना हो आप आज शाम पांच बजे तक घर से बाहर ना निकले।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कर्नाटक को कावेरी से 9000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु के लिए छोड़ना है, जबकि कर्नाटक ने अब तक 6000 क्यूसेक पानी ही छोड़ा है. लेकिन उस पर भी राज्य में हंगामा शुरू हो गया है।
कर्नाटक सरकार ने दावा किया था कि बारिश कम होने के कारण कृष्ण सागर डैम में पानी महज 27 टीएमसी है जिसके चलते राज्य की ही पूर्ति नहीं हो सकती है ऐसे में तमिलनाडु को पानी कैसे दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications