भारत में मंदिरों से ज्यादा टॉयलेट अहम: जयराम रमेश

Jairam Naresh
नई दिल्ली। एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री विवादों के घेरे में हैं, आप पूछेंगे कौन तो चलिए हम बता देते हैं इस बार विवादों में फंसे हैं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश, जिन्होंने अपने एक भाषण में कहा है कि भारत में मंदिरों से ज्यादा शौचालय अहम है।

उन्होंने देश में शौचालय की जरूरत बताते हुए उसकी तुलना मंदिरों से कर दी जिस पर भाजपा का भड़कना स्वाभाविक ही था उसने तत्काल जयराम रमेश को अपनी इस अशोभनिय टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा है।

आपको बता दें कि जयराम रमेश ने शौचालय वाला बयान भारत निर्मल यात्रा" के इनोग्रेशन के मौके पर दिया। जयराम रमेश ने कहा कि आज भी भारत के 64 प्रतिशत लोग खुले स्थानों पर शौच करते हैं जो बड़े ही दुख की बात है। यह कहते हुए उन्हें बड़ा खेद हो रहा है कि यह एक ग्लोबल रिकार्ड है।

साथ ही अपनी सरकार का गुणगान करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि गांवो में शौचालय के निर्माण पर सरकार बीते पांच सालों में 45 हजार करोड़ रूपए खर्च कर चुकी है और आने वाले पांच सालों में सरकार 1.08 लाख करोड़ रूपए खर्च करेंगी ताकि भारत को स्वच्छ देश बनाया जा सके।

आपकी राय इस बयान पर क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+