सोनिया सहित पूरी यूपीए उतरी रॉबर्ट वाड्रा के बचाव में

robert vadra
नई दिल्‍ली। अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण की ओर से कांग्रेस के दामाद एंव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप लगाए जाने के बाद पूरी यूपीए सरकार उनके बचाव में उतर आई है। केजरीवाल ने वाड्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तीन साल के अंदर उन्‍होंने 50 लाख से 300 करोड़ की संपत्ति अर्जित की। आरोप के बचाव में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से लेकर यूपीए सरकार के कई मंत्रियों और प्रवक्‍ताओं ने खुलकर बचाव किया।

सोनिया ने वाड्रा पर लगे आरोपों के बचाव के साथ ही कांग्रेस नेताओं को इस आरोप का खंडन करने का भी निर्देश दिया। सोनिया ने एक संक्षिप्‍त बयान जारी कर कहा कि वाड्रा बिजनेसमैन हैं, और उन्‍होंने कोई गलत काम नहीं किया। सोनिया ने इस मामले को विरोधियों द्वारा सनसनीखेज बनाने का भी आरोप लगाया है। इस मामले पर अभी तक राबर्ट वाड्रा का कोई बयान नहीं आया है।

आपको बता दें कि टीम केजरीवाल द्वारा कहा गया था कि वाड्रा द्वारा गलत तरीके से संपत्तियों को जुटाने के मामले से संबंधित तमाम इस्‍तावेज रजिस्‍ट्रार ऑफ कंपनीज की वेबसाइट पर उपलब्‍ध हैं। इन इस्‍तावेजों के आधार पर साफ होता है कि केवल 50 लाख रूपये से 300 करोड़ रूपये की संपत्ति खरीदी गई है। भूषण ने आरोप लगाते हुए कहा कि वाड्रा को लाभ पहुंचाने के एवज में डीएलएफ को कांग्रेस शासित राज्‍य हरियाणा, राजस्‍थान और दिल्‍ली की सरकारों से कई जमीनें मिली है। हरियाणा सरकार ने जनहित के नाम पर 350 एकड़ जमीन अधिगृहीत करके डीएलएफ को दे दिया है।

अब वाड्रा के बचाव में उतरीं केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने इस पूरे मामले को आधारहीन करार दिया है। उन्‍होंने टीम केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ऐसा आरोप लगाया है, उनके पास कोई सबूत नहीं है। देश के हर नागरिक को कारोबार करने का हक है। वाड्रा भी देश के ही नागरिक है इसलिए उनका भी हक कारोबार करने का बनता है। कांग्रेस प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने इन आरोपों को आधारहीन और गैरजिम्‍मेदार माना है। राज्‍यमंत्री राजीव शुक्‍ला ने केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि बिजनेसमैन को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कई तरह के कदम उठाने की छूट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+